e Sathi UP – (esathi.up.gov.in) पर ई-साथी रजिस्ट्रेशन / लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन

E Sathi UP: उत्तर प्रदेश में अगर आप रहते हैं, तो आपको उत्तर प्रदेश के E Sathi UP पोर्टल के बारे में जानना बेहद ही जरूरी है, यूपी के इस पोर्टल के जरिए आप CSC Login करके जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र और अन्य कई सारे प्रमाणपत्र अब आप ऑनलाइन घर बैठे बना सकते हैं।

ऐसे में इस लेख के जरिए आप Esathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, esathi login और किसी भी प्रमाणपत्र के आवेदन संबधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

E Sathi UP – संक्षिप्त विवरण

पोर्टल का नामE sathi Portal
लाभार्थीयूपी राज्य के सभी नागरिक
पोर्टल के लाभजाति, निवास, आय, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र का आवेदन और उसके बनाने संबंधित जानकारी
श्रेणीसरकारी योजना
अधिकारिक वेबसाइटeDistrict.up.gov.in
up e sathi
e Sathi UP

E sathi UP पोर्टल के फायदें क्या हैं?

E sathi UP पोर्टल के फायदें निम्नलिखित हैं –

  1. सबसे पहले और महत्वपूर्ण फायदे की बात करें तो उत्तर प्रदेश के इस पोर्टल ई-साथी की मदद से उत्तर प्रदेश के माध्यम से राज्य के नागरिक इंटरनेट की मदद से घर बैठे सरकारी विभागों की सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।
  2. इस ई-साथी पोर्टल पर सरकारी विभागों की विभिन्न सेवाएं उपलब्ध हैं, जिसे आप एक क्लिक में प्राप्त कर सकते हैं।
  3. विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र जैसे आय/जाति/निवास/मृत्यु/जन्म आदि प्राप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य के लोग इस पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
  4. ई साथी यूपी पोर्टल के माध्यम से यूपी राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी आपको ऑनलाइन घर बैठे मिल जाएगी, और आपका काफी समय बच जाएगा।

UP e Sathi पोर्टल पर उपलब्ध महत्वपूर्ण सेवाओं की सूची

वैसे तो UP e Sathi पोर्टल पर काफी सारे सेवाएं के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है, लेकिन हमने नीचे इस पोर्टल के जरिए बनने वाली कुछ महत्वपूर्ण सेवाओं की सूची दी है जो निम्नलिखित है –

राजस्व/पंचायती राज विभाग/समाज कल्याण सेवा

  1. खतौनी की नकल 
  2. खतौनी की नकल पुनः प्रिंट
  3. कुटुंब रजिस्टर की नकल का आवेदन
  4. दम्पति पुरस्कार योजना आदि

प्रमाण पत्र सेवा

  1. जाति प्रमाण पत्र
  2. दिव्यांग प्रमाण पत्र
  3. हैसियत प्रमाण पत्र
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. निवास प्रमाण पत्र आदि

महिला कल्याण/बाल विकास विभाग सेवा

  1. दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को वित्तीय एवं कानूनी सहायता
  2. विधवा महिला की बेटी की शादी हेतु अनुदान आवेदन

लाउड स्पीकर/लोक सम्बोधन प्रणाली/कृषि विभाग सेवा

  1. लाउड स्पीकर / लोक सम्बोधन प्रणाली के उपयोग की अनुमति हेतु आवेदन
  2. मुख़्यमंत्री खेत-खलिहान और अग्निकाण्ड दुर्घटना सहायता योजना के लिए आवेदन
  3. मुख़्यमंत्री किसान दुर्घटना सहायता योजना के लिए आवेदन

दिव्यांग कल्याण विभाग सेवा

  1. दिव्यांग व्यक्ति द्वारा पुनर्वास और विवाह हेतु ऋण/अनुदान
  2. दिव्यांग व्यक्ति को कृत्रिम अंगों के लिए अनुदान आदि

समाज कल्याण विभाग

  1. छात्रवृत्ति के लिए आवेदन (सामान्य और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति)
  2. विवाह और बीमारी अनुदान के लिए आवेदन
  3. वृद्धावस्था पेंशन आदि

राशन कार्ड संबंधित सेवाएं

  1. नए राशन कार्ड के लिए आवेदन
  2. राशन कार्ड संशोधन के लिए आवेदन
  3. राशन कार्ड सरेंडर के लिए आवेदन

संबंधित लेख

  1. edistrict यूपी से जुड़ी जानकारी
  2. BOR.UP.NIC की जानकारी
  3. Vad UP NIC की जानकारी
Join WhatsApp Group                                 JOIN NOW
Join Telegram Channel                               JOIN NOW

E Sathi UP Registration की प्रक्रिया क्या है?

ESathi UP पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपको नीचे दिए गए आसान से चरणों का पालन करना होगा –

1. रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले UP E Sathi पोर्टल के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. इसके बाद आपके समक्ष एक वेबसाइट खुलेगी जहाँ होम पेज पर आपको ‘नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण’ का विकल्प दिखेगा उस पर आपको क्लिक करना है, जैसा कि नीचे चित्र में दर्शाया गया है।
E Sathi UP Registration
UP E Sathi Registration Page
UP E Sathi Registration Page
3. अब, उस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा, और आपको फॉर्म में पूछे गए विवरण को सही ढंग से दर्ज करना होगा।
4. अब, सारे विवरण दर्ज करने के बाद, आपको ‘सुरक्षित करें’ लिंक पर क्लिक करना होगा।
5. इन आसान से चरणों का अनुसरण करके आप e sathi registration हो जाएंगे।

UP e Sathi Login की प्रक्रिया क्या है?

Esathi UP Login की प्रक्रिया बेहद ही सरल है, इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर, लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपके सामने निम्न बॉक्स खुलेगा –

E Sathi UP Login
E Sathi UP login

उपरोक्त्त बॉक्स में अपने विवरण डालकर आप सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें, जिसके बाद आप E Sathi UP Login करने में सफल हो जाएंगे। इसके अलावा अगर आप अपना पासवर्ड भूल चुके हैं, तो नीचे दिए गए “फॉरगेट पासवर्ड” लिंक पर क्लिक करके आप नया पासवर्ड रख सकते हैं।

UP E- Sathi एप

उत्तर प्रदेश सरकार ने E- Sathi पोर्टल के साथ अपना एप भी लॉन्च किया है। ऐसे में यूपी राज्य का कोई भी नागरिक E Sathi UP APK के माध्यम से अपने आवेदन की स्थिति, प्रमाणपत्रों के सत्यापन और उपलब्ध सेवाओं की पूरी जानकारी घर बैठे इसके एप्लिकेशन के जरिए प्राप्त कर सकता है।

e-sathi उत्तर प्रदेश Portal मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा –

  1. आवेदक को आपने फ़ोन में गूगल प्ले स्टोर को ओपन करके सर्च बॉक्स में eSathi UP टाइप करके सर्च करना होगा।
  2. जिसके बाद उनके फ़ोन पर eSathi UP एप खुलकर आ जाएगा।
  3. अब इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक कर लेने के बाद फ़ोन में एप डाउनलोड हो जाएगा, जिसके बाद वह इसे इस्तमाल कर सकेंगे।

E Sathi UP Helpline Number क्या है?

अगर आपको e sathi website पर किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो आप नीचे दिए गए E Sathi UP Helpline Number की मदद से आप संपर्क कर सकते हैं-

Phone NoEmail Id
0522-2304706ceghelpdesk@gmail.com

संबंधित लेख

  • CG E District (e district cg) पोर्टल – आय, जाति, निवास
  • eDistrict – ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली, e District Delhi(edistrict.delhigovt.nic.in)

Esathi UP Gov In FAQs

eSathi मोबाइल एप/eSathi वेब पोर्टल क्या है?

eSathi मोबाइल ऐप /eSathi वेब पोर्टल eDistrict को सरकारी सेवाओं के साथ-साथ विभागीय पोर्टल के माध्यम से वितरित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका उद्देश्य edistrict की सेवाओं को आसान बनाना है।

आवेदन किया हुआ कोई भी प्रमाणपत्र कैसे प्राप्त होगा?

एक बार आवेदन को संबंधित प्राधिकारी द्वारा अनुमोदित कर दिया जाता है, उसके बाद यह डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र/अनुमोदित पत्र नागरिक के पंजीकृत खाते में eSathi Mobile App/eSathi Web Portal पर उपलब्ध हो जाएगा।

आवेदन की स्थिति को कैसे ट्रैक किया जा सकता है?

अगर आपने किसी भी प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन दिया है, तो आप उसकी स्थिति को eDistrict के जरिए ट्रैक कर सकते हैं।

Join WhatsApp Group                                 JOIN NOW
Join Telegram Channel                               JOIN NOW

Others Govt Schemes

PM Awas Yojana 2023 | ऑनलाइन आवेदन, स्टेटस चेक तथा लिस्ट देखने की पूरी प्रक्रिया जानें

UP Caste Certificate Online कैसे बनवाएं? यूपी जाति प्रमाण पत्र आवेदन

Rhreporting.nic.in 2023-24 New List जारी, देखें ग्रामीण लिस्ट 2023 में अपना नाम

e Shram Card – Registration, Payment Status, Complete Information

UAN Card – यूएएन क्या होता है इसे कैसे प्राप्त करें? जानें

e-District | ई-डिस्ट्रिक्ट आय, जाति, निवास प्रमाण-पत्र, जन्म प्रमाण-पत्र बनवाएं

CSC Login (कॉमन सर्विस सेंटर) लॉग इन कैसे करें? जानें

e Sathi UP – (esathi.up.gov.in) पर ई-साथी रजिस्ट्रेशन / लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन

igrsup.gov.in – IGRSUP सम्पत्ति कैसे खोजें?

17 thoughts on “e Sathi UP – (esathi.up.gov.in) पर ई-साथी रजिस्ट्रेशन / लॉगिन, प्रमाणपत्र आवेदन”

Leave a Comment